Wednesday 14 March 2018

उम्मीद

  न जाने किस उम्मीद मेंं
   पथराई आँखें
   रोज टकटकी लगा
   देखा करती बंद दरवाजे को
    निरन्तर  ..
   इक आस है
    अभी भी
    दिल के किसी कोने में
     एक दिन जरूर लौटेगा
      लाल उसका
       सात समुंदर पार से ..
      याद है जब बचपन में
      खेलता था
        हवाई जहाज से
       कहता उडना है इसमें बैठकर
       तब क्या पता था
       सच में छोड़ ये बसेरा
       उड़ जाएगा ....दू.....र...।

     शुभा मेहता

       

11 comments:

  1. Adbhut rachna h seedhe saral shabdon mein ki gyi abhivyakti atulniy jeete raho khush rah bahut ashish aur pyaar 😘😘😘😘😘👏👏👏👏👏👏

    ReplyDelete
  2. आशा की अनवरत साधना को शब्द देती अभिव्यक्ति ! गहराते भाव,भूकभुकाती उम्मीद,तैरते शब्द पर सब कुछ नि:शब्द! पथराई आंखों की टकटकी में!!! बहुत सुंदर रचना!

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय विश्व मोहन जी।

      Delete
  3. वाह !!! बहुत खूब .... शानदार रचना

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद नीतू जी ।

      Delete
  4. भावात्मक रचना ....

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद रितु जी ।

      Delete
  5. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना हमारे सोमवारीय विशेषांक १९ मार्च २०१८ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद श्वेता ,मेरी रचना को पाँच लिंकों मेंं स्थान देने के लिए ।

      Delete
  6. बहुत लाजवाब....
    हृदयस्पर्शी.... वाह!!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद सुधा जी ।

      Delete